|
सरदार सरोवर परियोजना सिंचाई,
विद्युत एवं पेयजल के लाभों हेतु एक बहुउद्देशीय परियोजना है,
जो चार राज्यों क्रमश: गुजरात,
मध्य प्रदेश,
महाराष्ट्र एवं राजस्थान द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में क्रियान्वित
की जा रही है । इस परियोजना के अन्तर्गत गुजरात में नर्मदा नदी पर 1,210
मीटर लम्बा एवं
163
मीटर ऊँचाई कान्क्रीट गुरूत्व बांध का निर्माण किया जा रहा है । इस
परियोजना की सक्रिय भंडारन क्षमता
5,800
मिलियन घन मीटर (4.73
मिलियन एकड़ फीट) एवं इसकी
458
किमी लम्बी पक्की नर्मदा मुख्य नहर द्वारा (शीर्ष प्रवाह
1.133
घन मीटर प्रति सेकेन्ड) गुजरात में
17.92
लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर वार्षिक सिंचाई करने का प्रावधान है
। इसके साथ ही राजस्थान को आवंटित
616
मिलियन घन मीटर (0.5
मिलियन एकड़ फीट) नर्मदा जल का संवहन,
राजस्थान के बाड़मेर एवं जालोर जिलों की कृषि योग्य कमाण्ड क्षेत्र की
246
लाख हेक्टेयर भूमि (वर्तमान में किए गए संशोधन के अनुसार) पर वार्षिक
सिंचाई करने का प्रावधान है । इस परियोजना के नदी तल विद्युत गृह की
निर्धारित क्षमता
1,200
मेगावॉट (6 x
200
मेगावॉट) एवं नहर शीर्ष विद्युत गृह की निर्धारित क्षमता
250 मेगावॉट (5
x 50
मेगावॉट के द्वारा जल विद्युत का उत्पादन किया जाना प्रस्तावित है।
गुजरात राज्य को आवंटित
9 मिलियन एकड़ में पेयजल,
नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों के उपयोग में लाने हेतु प्रावधान किया
गया है। इसी प्रकार राजस्थान को आवंटित 616
मिलियन घनमीटर जल की मात्रा में से बाड़मेर एवं
जालोर जिलों के कृषि योग्य कमाण्ड क्षेत्र की 2.46
लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध
कराने के साथ-साथ दो शहरों एवं 1107
गाँवों
में पेयजल आपूर्ति करने हेतु प्रस्ताव बनाए गए हैं ।
इस परियोजना को
1986-87
मूल्य स्तर के आधार पर रू
6406.04
क़रोड़ के निवेश की स्वीकृति,
योजना आयोग द्वारा अक्टूबर
1988
में (दिनांक
5
अक्टूबर,
1988
के पत्र सं
2 (194) 188
आई सी बी के सन्दर्भानुसार) प्रदान की गई थी । सिंचाई,
बाढ़ नियंत्रण एवं बहुउद्देशीय परियोजना की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता
पर विचार करने के लिए गठित परार्मश समिति ने दिनांक
11
मार्च,
2010
को आयोजित उक्त समिति की बैठक में वर्ष
2008-09
के आधार पर सरदार सरोवर परियोजना के लिए पुनरीक्षित निवेश स्वीकृत रू
39240.45
क़रोड़ की अनुमानित लागत के लिए अनुमोदित कर दिया । यह पुनरीक्षित लागत
अनुमान
1:63
के लाभ लागत अनुपात के साथ कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किए बिना
किया गया है ।
31
मार्च,
2010
तक गुजरात सरकार द्वारा परियोजना पर कुल रू
31047.82
क़रोड़ व्यय किए जा चुके हैं, जिसमें वर्ष
2009-10
के दौरान रू
1854.06
क़रोड़ व्यय हुए । इसके साथ ही राजस्थान में मार्च,
2010
तक नर्मदा नहर के निर्माण कार्य एवं गुजरात को भुगतान योग्य अंशदान
लागत सहित रू
1513.41
क़रोड़ व्यय किए जा चुके हैं,
इसमें गुजरात को रू
646.95
क़रोड़ की अंशदान लागत का भुगतान भी सम्मिलित है । वर्ष
2009-10
के दौरान रू
141.48
क़रोड़ व्यय किए गए ।
|