|
यह परियोजना बड़वानी जिले की राजपूर तहसील के ग्राम पचपुला के निकट
नर्मदा की सहायक गोई नदी पर प्रस्तावित है । परियोजना की अनुमानित
लागत रूपये
360.37
क़रोड़ रूपये है । परियोजना से
13760
हे सिंचाई क्षमता निर्मित होगी । परियोजना की नहर प्रणाली में
5.71
क़िमी लंबी सुरंग का निर्माण भी किया जायेगा ।
परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन
(डी.पी.आर) क़ेन्द्रीय जल आयोग को वर्ष
1992
को प्रस्तुत किया गया था । परियोजना से वन भूमि डूब से प्रभावित नहीं
है। प्रस्तावित सुरंग वन क्षेत्र से होकर निकलेगी जिसके लिये आवशयक वन
भूमि के उपयोग हेतु अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है । योजना आयोग से
परियोजना को
12.08.2008
को स्वीकृति प्राप्त हो गई है । परियोजना को वर्ष
2008-09
में एआईबीपी मद में सहायता के लिये स्वीकृति दी गई है एवं रू
499
क़रोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई है । परियोजना का कार्य मार्च
2009
में आरंभ कर दिया गया है तथा ग्यारहवीं योजना में पूरा करने का लक्ष्य
है ।
|